आदित्यपुर, अप्रैल 27 -- चांडिल,संवाददाता। ईचागढ़ प्रखंड के टिकर में कांग्रेस ने संगठन सृजन के तहत नवगठित प्रखंड कमेटी और पंचायत कमेटी सदस्यों के साथ प्रखंड संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। मौके पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, सह-प्रभारी डॉ. प्रसाद सीरीबेला और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रखंड के सभी बूथ लेवल एजेंट को एसआईआर से संबंधित प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, मतदाता सूची के सत्यापन, बूथ प्रबंधन और जमीनी स्तर पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण बिल को लेकर झूठा प्रचार कर रही है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस की विचारधारा को कार्यकर्...