कांग्रेस की रैली सुपर फ्लॉप साबित होगी: अशोक बड़ाईक
रांची, अक्टूबर 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाइक ने कांग्रेस के प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के जरिए कांग्रेस अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन बचाने के लिए वोट चोरी का शोर मचा रही है। जनता को गुमराह करने और चुनाव आयोग पर आरोप लगाने से कांग्रेस की राजनीतिक साख वापस नहीं आने वाली। दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की रैली भी केवल राजनीतिक दिखावा बनकर रह जाएगी। यह रैली सुपर फ्लॉप साबित होगी। बड़ाइक ने कहा कि कांग्रेस बताए कि वोट चोरी के उसके आरोपों के ठोस सबूत कहां हैं? हर चुनाव के बाद हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ना और संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करना कांग्रेस की पुरानी आदत बन गई है। यह भी पढ़ें- नागरिकों का अधिकार छीनने नहीं देंगे, ऐतिहासिक होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.