नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी गोटियां बिछाना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी (SP) के साथ गठबंधन में चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही कांग्रेस इस बार कम से कम 125 सीटों पर अपनी दावेदारी ठोकने की रणनीति बना रही है। सीटों के इसी मोल-भाव को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी में बैठकों का दौर भी शुरू हो चुका है। एनडीटीवी के मुताबिक, सीट बंटवारे की इस पूरी कवायद को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी खुद लीड कर रही हैं। सोमवार को उन्होंने यूपी कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं के साथ करीब तीन घंटे तक मैराथन बैठक की। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि इस बैठक में राज्य की लगभग 175 सीटों के समीकरणों पर बारीक चर्चा हुई।कांग्रेस का तीन कैटेगरी वाला फार्मूला गठबंधन की मेज पर जा...