कांग्रेस की महिला विंग ने शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा
मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कांग्रेस की महिला विंग की जिलाध्यक्ष जूही प्रीतम ने कहा है कि बेटियों को घर के निकलने को गैर जरूरी बताने वाले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पद पर रहने लायक नहीं हैं। उन्होंने उनसे माफी मांगने और मंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की।मंगलवार को एक बयान जारी कर उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महिलाओं को घर के चूल्हे तक सीमित रखने की मानसिकता के साथ काम कर रही है। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। कांग्रेस ने हमेशा समानता, शिक्षा और सशक्तीकरण की सोच के साथ महिलाओं को पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर देश निर्माण में भागीदारी का अवसर दिया है। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की अपील और बिहार के शिक्षा मंत्री का लड़कियों पर बयान, तेजस्वी ने वीडियो दिखा यूं घेरा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.