देहरादून, मई 2 -- उत्तराखंड कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई,छात्रों के उत्पीड़न, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था और बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर जन आक्रोश रैली निकाली। शनिवार को बल्लूपुर चौक से बल्लीवाला नाथ पैलेस तक विशाल जन आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लगातार बढ़ती महंगाई,छात्रों के उत्पीड़न, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था और बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर सरकार पर निशाना साधा। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आज उत्तराखंड की जनता त्रस्त है। महंगाई आसमान छू रही है। रोजगार नहीं मिलने से बेरोजगार युवा निराश है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने में सरकार की उदासीनत...