मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कांग्रेस ने खेमाईपट्टी में मंगलवार को बैठक कर संगठन सृजन साथी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की है। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड पर्यवेक्षक संजय कुमार ने कहा कि संगठन का पुनर्गठन करने और इसको सशक्त‌ व धारदार बनाने के लिए यह कार्यक्रम पार्टी के लिए संजीवनी का काम करेगी। रविशंकर राय के अध्यक्षता में बैठक को राधेकृष्ण पटेल, समी अहमद, सत्तार अंसारी, अनिकेत राज, शीला देवी, मीना देवी, मुर्तुजा जाफरी और शंभू राय ने संबोधित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...