कांग्रेस की बैठक में संगठन में बदलाव का प्रस्ताव, रणनीति तय
शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- शाहजहांपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक सोमवार को आयोजित हुई, जिसमें अब तक हुए कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे और संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन किया। करीब तीन घंटे चली बैठक में संगठन में बदलाव का प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें जिला, ब्लॉक और नगर स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने और निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदमुक्त करने पर सहमति बनी। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन कर रही है। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे भी अभियान चलाया जाएगा। बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए, जिन पर जल्द अमल शुरू किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.