दुमका, अगस्त 20 -- दुमका प्रखंड कांग्रेस की बैठक बुधवार को दुमका स्थित जिला कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष सुनील किसकू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसी दिन दूसरी पाली में मसलिया प्रखंड की बैठक मसलिया स्थित आश्रम मोड़ में हुई। मसलिया बैठक की अध्यक्षता राजेश्वर किसकू ने की। दोनों प्रखंड की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव एवं दुमका जिला प्रभारी अशोक वर्मा उपस्थित थे। दुमका जिला अध्यक्ष स्टीफन मरांडी भी विशेष रूप से मौजूद थे। दोनों प्रखंड की बैठकों में संगठन को मजबूत करने के पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ। दोनों प्रखंड अध्यक्षों को अगली बैठक में संपूर्ण कमेटी को उपस्थित कराने की जवाबदेही सौंपी गई। बैठक में प्रदेश सचिव संजय सेबेस्टियन मरांडी, दुमका विधानसभा प्रभारी शमसाद अंसारी, जिला महासचिव शहरोज शेख, अरविंद यादव, विजय मरांडी, सुभ...