बिजनौर, जून 3 -- बढ़ापुर। बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस संगठन की बैठक में संगठन की मजबूती, वोटर लिस्ट के सत्यापन, पोलिंग बूथ प्रबंधन तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष हैनरीता राजीव सिंह द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत बैठक नगर अध्यक्ष फरीद अहमद खान एडवोकेट के मोहल्ला पठानान स्थित आवास पर आयोजित की गई। अध्यक्षता यूपी के सेवानिवृत्त प्रमुख सचिव आरके सिंह, संचालन नगर अध्यक्ष फरीद अहमद खान एड. ने किया। जिलाध्यक्ष ने संगठन की मजबूती एवं सक्रियता पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से वोटर लिस्ट के अवलोकन हेतु जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। बैठक में जिला कार्यकारिणी की ओर से ठाकुर प्रदीप कुमार, मिसबाबुल हसन, जावेद अंसारी, मौलाना इस्लामुद्दीन, ठाकुर दीपक कुमार, मास्टर इश्हाक, मौलाना अख्तर प्रधान, यूसुफ प...