पूर्णिया, दिसम्बर 28 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा प्रखंड अंतर्गत लखना पंचायत के वार्ड 8 में कांग्रेस पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पूर्णिया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने की। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पंचायत एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करना रहा। इस दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति, मजबूती एवं भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से संगठन को संगठित करने, नए सक्रिय सदस्यों को कांग्रेस से जोड़ने तथा पार्टी के ढांचे को प्रखंड से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की पक्षधर रही है। आज समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.