कांग्रेस की बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर चर्चा
धनबाद, जून 15 -- जामाडोबा स्थित इंटक कार्यालय परिसर में रविवार को झरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक अध्यक्ष भगवान दास की अध्यक्षता में हुई। इसमें मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची के सुधार और नए नाम जोड़ने पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध मतदाता सूची को आवश्यक बताते हुए कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर योग्य नागरिकों का नाम जोड़ने का आह्वान किया। प्रदेश को-ऑर्डिनेटर मुख्तार खान ने इसे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता का माध्यम बताया। प्रदेश प्रवक्ता अब्दुल करीम अंसारी ने नियमों की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर डॉ. संतोष राय ने बीएलओ व कार्यकर्ताओं को नाम जोड़ने व संशोधन की प्रक्रियाओं का तकनीकी प्रशिक्षण दिया। यह भी पढ़ें- एसआईआर में कोई पात्र मतदाता न छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.