कांग्रेस की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
रामपुर, अगस्त 20 -- शाहबाद। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नगर शाहाबाद में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। अल्मोड़ा से पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे विधायक मनोज कुमार तिवारी ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के मुद्दों से जोड़ने पर जोर दिया। मनोज तिवारी ने कहा कि संगठन की असली ताकत जमीनी कार्यकर्ता हैं। राहुल गांधी के निर्देश पर उन्हें जिले की सभी तहसीलों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी राय जानने की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय कपूर ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और कांग्रेस की विचारधारा ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। यह भी पढ़ें- कार्यकर्ता ही कांग्रेस की असली ताकत उन्होंने आपसी मतभेद भुलाकर जनता के मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष करने का आह्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.