रामपुर, नवम्बर 16 -- कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्व विधायक संजय कपूर के कैंप कार्यालय पर हुई। जिसमें संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। प्रत्येक बूथ पर बीएलए की अनिवार्य एवं समयबद्ध नियुक्ति पर जोर दिया गया। पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि आज की परिस्थितियों में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाना ही सबसे बड़ा राजनीतिक अस्त्र है। जब हर बूथ पर प्रशिक्षित बीएलए तैनात होगा, तभी मतदाता और लोकतंत्र दोनों सुरक्षित रहेंगे। हम सबकी जिम्मेदारी है कि संगठनात्मक संरचना को हर स्तर पर मजबूत किया जाए। जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ से निकलती है। इसलिए हर बूथ पर बीएलए की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से पूरी होनी चाहिए। यह सिर्फ एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का हमारा संकल्प ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.