लोहरदगा, जनवरी 29 -- लोहरदगा संवाददाता । बुधवार को लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई। बैठक में मुख्य रूप से आसन्न नगर निकाय चुनाव की तैयारी और पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के चयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का उम्मीदवार वही होगा जो कांग्रेस का सच्चा और समर्पित कार्यकर्ता हो तथा जो निस्वार्थ भाव से पार्टी के लिए हमेशा खड़ा रहा हो। उम्मीदवारों के चयन के स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके बाद पॉलिटिकल अफेयर कमेटी और स्क्रीनिंग कमिटी की संयुक्त अनुशंसा को पार्टी हाईकमान के पास भेजा जाएगा। अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान द्वारा लिया जाएगा। जिस उम्मीदवार को टिकट मिलेगा, उसके समर्थन में बड़े नेता सांसद, विधायक एवं पूर्व राजयसभा सांसद, जिला कॉंग्रेस कमेटी से लेकर सभी कार्यकर्ता पूरी निष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.