कांग्रेस की बैठक में एसईआर पर विशेष ध्यान देने का आह्वान
चतरा, जून 16 -- गिद्धौर प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में सोमवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष महावीर दांगी ने की। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसईआर) कार्यक्रम तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी केदार पासवान, जिला अध्यक्ष चंद्रदेव यादव एवं सिमरिया प्रभारी रविंद्र राम उपस्थित रहे। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।वक्ताओं ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसईआर) अभियान को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को मुस्तैदी के साथ कार्य करना होगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.