विकासनगर, दिसम्बर 10 -- विकासनगर, संवाददाता। कांग्रेस की दिल्ली में प्रस्तावित 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली की रणनीति बनाने के लिए बुधवार को एक वेडिंग प्वाइंट में हुई कांग्रेस की बैठक कार्यकर्ताओं के बीच लड़ाई का मैदान बन गई। इससे अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। कार्यकर्ताओं में यह मारपीट प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवप्रभात, चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा की मौजूदगी में हुई। मारपीट के दौरान वरिष्ठ नेता मूकदर्शक बने रहे। हालांकि, जिलाध्यक्ष समेत कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव किया। बैठक में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता दिल्ली में होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में भागीदारी को लेकर रणनीति बनाने के लिए जुटे थे। मंच से पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष विपुल जैन ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दिल्ली जाने ...