गिरडीह, मार्च 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता योगेश्वर महथा ने पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को भेजा है। हालांकि नगर निगम चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशी के विरोध में चुनाव लड़ने के खिलाफ योगेश्वर महथा को पार्टी ने पहले ही निलंबित कर दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि पार्टी के फैसले के खिलाफ नगर निगम चुनाव लड़ने के खिलाफ उन्हें पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...