प्रयागराज, मार्च 19 -- प्रयागराज, संवाददाता। कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह के नेतृत्व में 22 मार्च को किसान, संविधान, मनरेगा बचाओ रैली भारतगंज (मांडा) में प्रस्तावित थी। जिसको जिला प्रशासन ने निरस्त कर दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी यमुनापार के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह पटेल और शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी ने बताया कि सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पूर्व में दी गई अनुमति वापस ले ली गई। प्रशासन के अनुसार चैत्र नवरात्र के चलते इस समय अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध नहीं है। वहीं मेजा सर्किल का सुरक्षा बल ड्यूटी में व्यस्त है। जिससे कार्यक्रम की सुरक्षा सुनिश्चित करना संभव नहीं था।पूर्व विधायक रामकृपाल कोल, किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी, मंजू संत ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की बढ़ती ताकत से घबराई हुई है और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन ...