हल्द्वानी, अप्रैल 7 -- हल्द्वानी। कांग्रेस में जारी गुटबाजी और आपसी खींचतान के बीच प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा 9 अप्रैल (गुरुवार) को हल्द्वानी पहुंचेंगी। मंगलवार को जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि बैठक सुबह 10 बजे स्वराज्य आश्रम में शुरू होगी। जिलाध्यक्ष के अनुसार, इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश प्रभारी शैलजा के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में एकजुट होकर पहुंचने की अपील की है। छिमवाल ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज युवा बेरोजगार हैं, बाजार ठप पड़ा है और पहाड़ के लोग मानव-वन्यजीव संघर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.