काशीपुर, मई 11 -- जसपुर, संवाददाता। मंगलौर विधायक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन ने संकल्प दिलाया कि कार्यकर्ता कांग्रेस की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। काजी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के शासनकाल में हर कोई परेशान है। इस दौरान जसपुर नगर एवं ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का परिचय भी कराया गया। साथ ही कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ली। सोमवार को हीरा गार्डन में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक आदेश चौहान ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

कार्यकारिणी का परिचय नव नियुक्त नगर अध्यक्ष मो. नाजिम मेंबर और ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र गहलौत ने अपना एवं कार्यकारिणी का परिचय कराया। साथ ही सभी को साथ लेकर चलने का भरोसा दिलाया। इस दौरान गुलफाम एवं गुरप्रीत को उनके साथ...