अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़। उप्र कांग्रेस मंडल कमेटी की बैठक गुरूवार को चेयरमैन एड. वीरपाल सिंह जादौन की अध्यक्षता में दीवानी कचहरी स्थित कैम्प कार्यालय में हुई। चेयरमैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं बल्कि एक विचारधारा है। देश को आजाद कराया और भारत को विकास के उच्चशिखर पर पहुंचाया। जिस देश में आजादी से पहले एक लोहे की सुई नहीं बनती थी, उस देश में परमाणु प्रशिक्षण किया और प्रगति दर प्रगति भारत करता रहा। कांग्रेस विधि विभाग पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उसकी नीति, त्याग, बलिदान की सच्चाई से गांव-गांव जाकर आमजन को अ‌वगत कराएगा। संचालन एड. सतीश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान चौ. दलवीर सिंह, लाल सिंह, विनोद कुमार शर्मा, अतुल कुमार, रविन्द्र कुमार मिश्रा, रामेश्वर दयाल आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...