पटना, दिसम्बर 3 -- कांग्रेस पार्टी ने 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली प्रस्तावित 'एसआईआर के खिलाफ' बड़ी रैली की तैयारी तेज कर दी है। इस रैली में बिहार से बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने बुधवार को राज्य के 40 जिलों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। इन सभी पर्यवेक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को सदाकत आश्रम में बुलाई गई है। इन पर्यवेक्षकों का मुख्य काम अपने-अपने जिलों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को रैली की सफलता के लिए जागरूक करना है। उन्हें विशेष रूप से जिला-स्तरीय बैठकों के आयोजन, ब्लॉक स्तर पर संवाद बनाने, सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाने और दिल्ली तक कार्यकर्ताओं के आने-जाने के लिए परिवहन की व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया गया है। 5 दिसंबर को होने वाली बैठक मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.