नई दिल्ली, मार्च 21 -- केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 37 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही पार्टी अब तक कुल 140 सीटों में से 92 पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इस पूरी चयन प्रक्रिया में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की स्पष्ट छाप दिखाई दे रही है। पर्दे के पीछे की खबरों की मानें तो टिकटों के बंटवारे को लेकर दिल्ली में भारी कूटनीतिक हलचल रही, जिसमें आधी रात के बाद तक चली बैठकों ने अंतिम सूची का स्वरूप तय किया। इंडिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, बुधवार रात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर एक असामान्य बैठक हुई। यह बैठक रात 10:30 बजे शुरू होकर तड़के 2:30 बजे तक चली। इस बैठक के कारणों के बारे में जानने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.