कांग्रेस का Gen Z कार्ड; जयपुर में 30 उम्मीदवार 30 साल से कम उम्र वाले उतारे
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- जयपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने इस बार पुराने सियासी समीकरणों के साथ युवा जोश को भी मैदान में उतारा है। पार्टी ने 30 साल से कम उम्र के 30 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। वहीं, 50 साल से कम उम्र के प्रत्याशियों की संख्या 110 है। कांग्रेस के जयपुर प्रभारी रोहित बोहरा के मुताबिक, पार्टी के उम्मीदवारों की औसत उम्र करीब 37 साल है। यानी इस चुनाव में कांग्रेस ने अनुभव के साथ नई पीढ़ी को भी बड़ा राजनीतिक मंच देने की कोशिश की है। इस युवा फौज में सबसे ज्यादा चर्चा 22 साल की सुमन भाटी की है। सुमन जयपुर के वार्ड 72 से चुनाव मैदान में हैं और कांग्रेस की सबसे कम उम्र की प्रत्याशी हैं। झलाना की झुग्गी बस्ती से आने वाली सुमन का राजनीति में आने का रास्ता किसी राजनीतिक परिवार से होकर नहीं गुजरता। वह लॉन्ड्री का काम करती हैं और अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.