प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 28 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष, सदर विधायक और मीडिया प्रभारी की ओर से सोमवार को शहर के बाबागंज स्थित एक होटल में संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने बताया कि एसआईआर मुद्दे पर एक अखबार के लेख से चुनाव आयोग पर मनगढ़ंत आरोप लगाने वाली कांग्रेस पार्टी का झूठ बेनकाब हुआ है। चुनाव आयोग की बैठक में प्रेस नोट जारी होने के बाद खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाला हाल कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल का हुआ है। कांग्रेस के नेता सस्ती लोकप्रियता के फेर में चुनाव आयोग, सीबीआई,ईडी, न्यायपालिका जैसे संवैधानिक संस्थाओं पर मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। यह भी पढ़ें- कांग्रेस और विपक्षी संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहे कांग्रेस लगातार हो रहे देश में अलग-अलग चुन...