अररिया, मई 24 -- जोकीहाट, (ए.सं.)। कांग्रेस पार्टी को गांव-गांव और बूथ स्तर तक अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान हर गांव हर बूथ सृजन साथी मजबूत के तहत प्रखंड मुख्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- संगठन सृजन अभियान को गति प्रदान करने को लेकर बैठकबैठक की अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो. अलीमुद्दीन ने की जबकि संचालन मौलाना आफाक ने किया। बैठक में ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मासूम रेजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान, सामाजिक न्याय और आम लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संविधान और जनता की आवाज़ है। संगठन सृजन अभियान केवल संगठन विस्तार का कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के सम्मान, सहभागिता और कांग्रेस के विचारधारा को जन-जन तक पहुं...