कांग्रेस का स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन
हरिद्वार, जून 13 -- स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस ने शनिवार को जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। ज्वालापुर जटवाड़ा पुल से श्रीराम चौक तक निकाले गए विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि सरकार स्मार्ट मीटर जबरदस्ती लोगों के घरों में लगा रही है। यह कार्य सिर्फ बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। लोगों द्वारा स्मार्ट मीटर की शिकायतें भी विभाग और प्रशासन के पास पहुंच रही हैं उसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होना सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर का विरोध हर वर्ग कर रहा है। इससे व्यापारी, किसान, मजदूर, शिक्षक, आम आदमी सभी परेशान हैं। जब लोग इसे लगवाना नहीं चाहते तो जबरदस्ती किसलिए की जा रही है। बिल बहुत अधिक आने के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.