औरंगाबाद, फरवरी 28 -- रफीगंज प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में औरंगाबाद के प्रभारी तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर संगठन की स्थिति पर विचार-विमर्श किया और सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष की नियुक्ति प्रस्तावित है। इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों में बैठकें की जा रही हैं। प्रत्येक जिले से छह नाम जिलाध्यक्ष पद के लिए भेजे जाएंगे। औरंगाबाद जिला में कांग्रेस संगठन को कैसे मजबूत किया जाए, इस पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में प्रदेश द्वारा नियुक्त और...