कांग्रेस का वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च 8 को
गुमला, अक्टूबर 5 -- गुमला। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत 8 अक्टूबर को वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च निकालेगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने बताया कि प्रदेश प्रभारी के.राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर 2 से 8 अक्टूबर तक लोकतंत्र बचाओ सप्ताह मनाया जा रहा है। 8 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे गांधी स्मारक से मार्च निकलेगा। इसमें महागठबंधन के सहयोगी दलों के कार्यकर्ता समेत कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर नगर, प्रखंड और मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है। यह भी पढ़ें- Gaya News: 'वोट बचाओ, देश बचाओ' के नारों से गूंजा शेरघाटी यह भी पढ़ें- 'वोट बचाओ, देश बचाओ'; अब एक नए आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस; क्या-क्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.