जमशेदपुर, सितम्बर 7 -- जमशेदपुर। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की वजह से प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को रांची में लोक भवन के समक्ष प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय महाधरना-प्रदर्शन को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। इसमें शामिल होने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी रांची जाना था। यह धरना-प्रदर्शन चंदा चोरी और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में प्रस्तावित था। साथ ही आठ सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एसआईआर को लेकर आयोजित बैठक भी स्थगित कर दी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रविवार को जारी बयान में कहा कि झारखंड कांग्रेस परिवार मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से अत्यंत दुखी और मर्माहत है। यह भी पढ़ें- मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से कांग्रेस क...