देहरादून, जुलाई 23 -- देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय को अतिक्रमण बताकर की जा रही तोड़फोड़, बरातघर एवं शौचालय तथा अन्य स्थानों पर प्रस्तावित कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान से मुलाकात कर एनजीटी के आदेश के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा।गुरुवार को पूर्व मंत्री एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, विनोद प्रसाद भट्ट , अर्जुन पासी ओमप्रकाश ,राकेश सहित प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी डा. चौहान से मुलाकात की। पूर्व विधायक राजकुमार, लालचंद शर्मा ने कहा कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय को अवैध अतिक्रमण बताकर की जा रही तोड़फोड़ सही नहीं है। यह भी पढ़ें- रद्द हो ध्वस्तीकरण का आदेश; आजम की जौहर यूनिवर्...