देहरादून, मार्च 16 -- महानगर कांग्रेस कमेटी ने रसोई गैस की भारी किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रेमनगर के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रेमनगर चौक पर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार का पुतला दहन किया। महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि देशभर में रसोई गैस की भारी कमी से लोग परेशान हैं। गैस एजेंसियों के बाहर लोगों को घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है और दूसरी ओर गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे आम परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.