पटना, फरवरी 21 -- केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एआई इंपैक्ट समिट को लेकर कांग्रेस पार्टी के रवैये की आलोचना की है। पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चिराग ने कहा कि महत्वपूर्ण आयोजन के द्वारा भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करने की ओर अग्रसर है। वैसे में कांग्रेस की ओर से पूरी योजना कर देश को बदनाम करने की कोशिश अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। कहा कि यह मंच किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि पूरे भारत की तकनीकी शक्ति और प्रगति को प्रदर्शित करने का है। राजनीति के लिए संसद और रैलियों जैसे कई अन्य स्थान उपलब्ध हैं। बावजूद विदेशी प्रतिनिधियों और अंतरराष्ट्रीय मीडिया की उपस्थिति में विरोध का ऐसा स्वरूप देश की छवि को धूमिल करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.