मुजफ्फरपुर, अप्रैल 27 -- मुरौल, एक संवाददाता। कांग्रेस पार्टी की मुरौल प्रखंड इकाई ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय पर महिला आरक्षण विधेयक 2023 को लागू करने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। इसकी अध्यक्षता मुरौल कांग्रेस अध्यक्ष अलख निरंजन शर्मा ने की। धरना कार्यक्रम की समाप्ति से पहले कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुरौल बीडीओ को राष्ट्रपति के नाम एक मांगपत्र सौंपा। उसमें कहा गया है कि कांग्रेस महिला आरक्षण विधेयक 2023 को शीघ्र लागू करने की मांग करती है। पार्टी हमेशा महिलाओं के रक्षा के लिए काम किया है। धरना कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष एससी एसटी मोहन पासवान, सीमा सरोज, सुधीर कुमार पांडेय, विभा देवी, सरोज कुमार, उमेश राम आदि थे। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं होने पर जताया आक्रोश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.