धनबाद, जून 21 -- धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की शनिवार को हुई बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया। स्वामी सहजानंद सेवा ट्रस्ट हॉल में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों व आगामी कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। विशेष रूप से भारत निर्वाचन आयोग की ओर से संचालित मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान में कांग्रेस पार्टी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे, इस उद्देश्य से व्यापक रणनीति तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों को पांच-पांच बूथों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने एसआईआर 2026 अभियान को लेकर बीएलए को किया प्रशिक्षित सभी कार्यकर्ता संबंधित बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित...