रांची, मई 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस पार्टी का पश्चिम बंगाल चुनाव में इस बार खाता खुल गया है। कांग्रेस को दो विधानसभा फरक्का और रानीनगर में विधायक मिल गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जिला और विधानसभा वार रणनीति तय की थी। जिलावार पर्यवेक्षक और विधानसभा वार मॉनिटरिंग के लिए नेताओं को लगाया था। पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस महासचिव के.सी.वेणुगोपाल ने 33 ऑबजर्वर (पर्यवेक्षक) नियुक्त किए थे। इनमें झारखंड कांग्रेस के 18 नेता शामिल थे। इनमें केवल झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ही ऐसे नेता रहे, जिन्होंने कांग्रेस का खाता खुलवाया। उन्हें मुर्शिदाबाद जिले का पर्यवेक्षक बनाया गया था और जिले के फरक्का और रानीनगर में बतौर पर्यवेक्षक पार्टी को जीत दिलाने में सफल रहे। फरक्का से मोहताब शेख और रानीनगर से जुल्फिकार अली ...