रिषिकेष, मई 8 -- चंपावत में नाबालिग के साथ हुई घटना को लेकर कांग्रेस ने दूसरे दिन शुक्रवार को ऋषिकेश में प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। साथ ही पीड़िता को इंसाफ दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। ऋषिकेश के रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के समक्ष एकत्र होकर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- नई टिहरी में चंपावत प्रकरण में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शनपूर्व कैबिनेट मंत्री की टिप्पणी पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सजवाण ने कहा कि पांच मई को चंपावत में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ हथियारों के बल पर जो घटना की गई वह मानवता को शर्मशार करने के साथ देवभूमि उत्तराखंड की अस्मिता को कलंकित करने व...