कांग्रेस का तुष्टिकरण बेनकाब: अजय साह
रांची, अगस्त 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि झारखंड कांग्रेस के हालिया फैसले से ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस पार्टी पर आज भी पहला अधिकार मुस्लिमों का है। झारखंड कांग्रेस का अपने ही वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ लिया गया फैसला इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। अजय ने कहा कि जैसे ही कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं अभिलाष साहू और अमरेंद्र सिंह ने योगी मॉडल की प्रशंसा की झारखंड कांग्रेस ने उनके खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई कर दी। अजय साह ने कहा कि यदि दोनों नेताओं को केवल उनके पदों से हटाया गया होता, तब भी इसे पार्टी का आंतरिक अनुशासनात्मक निर्णय माना जा सकता था। लेकिन पीढ़ियों और वर्षों से कांग्रेस के लिए काम करने वाले नेताओं को प्राथमिक सदस्यता तक से निष्कासित कर देना यह बताता है कि कांग्रेस में अब अपनी विचारधारा और र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.