शाहजहांपुर, दिसम्बर 19 -- शाहजहांपुर संवाददाता। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के घेराव के लिए जोरदार प्रदर्शन किया। नेशनल हेराल्ड प्रकरण में ईडी की कार्रवाई के विरोध में सैकड़ों कांग्रेसी सड़कों पर उतरे और भाजपा पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस ने रोका तो उनसे धक्का-मुक्की तक हुई। प्रदर्शन के दौरान नगर निगम के पास बैरिकेडिंग तोड़ी गई, जिसमें कुछ महिला-पुरुष कार्यकर्ता और एक महिला पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। यहां से आगे बढ़ते हुए जुलूस स्टेट बैंक तक पहुंचा, जहां मान-मनौव्वल के बाद जिलाध्यक्ष सहित पदाधिकारी धरने पर बैठ गए। वार्ता के बाद मामला शांत हुआ। सुबह से ही टुकड़ियों में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय राजीव भवन, टाउन हॉल पहुंचने लगे। दोपहर तक कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.