कोडरमा, अप्रैल 6 -- कोडरमा। कांग्रेस पार्टी द्वारा आज डोमचांच में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रखंड कांग्रेस कमेटी डोमचांच द्वारा एलआईसी ऑफिस के निकट अपनी भूमि पर "मनरेगा बचाओ संग्राम" के तहत ब्लॉक स्तरीय जनसंवाद एवं बीएलए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में डोमचांच प्रखंड के सभी पंचायत कमेटी के सदस्य एवं बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...