कांग्रेस का जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन
देहरादून, जुलाई 24 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। नई दिल्ली के जंतर-मंतर में अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे बेरोजगार युवाओं के समर्थन में और लाठीचार्ज के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।कांग्रेस के नेता रितेश छेत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत किशननगर चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया गया। रितेश क्षेत्री ने कहा कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर में अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे बेरोजगार युवाओं पर लाठचार्ज किया जाना निंदनीय है। कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लगातार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगी। यह भी पढ़ें- पेपर ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.