रांची, अप्रैल 2 -- रांची, हिन्दु्स्तान ब्यूरो। असम के गुवाहाटी स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में विधानसभा चुनावों को लेकर जनता का घोषणा पत्र जारी किया गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह घोषणा पत्र केवल एक चुनावी दस्तावेज नहीं, बल्कि असम की जनता की आकांक्षाओं, संघर्षों और सपनों का सशक्त प्रतिबिंब है। इसमें गांवों, चाय बागानों, युवाओं, महिलाओं और मेहनतकश वर्ग की वास्तविक जरूरतों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह संकल्प पारदर्शी और जवाबदेह शासन, भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई और समावेशी विकास पर आधारित है।घोषणा पत्र में हर परिवार को 25 लाख तक की स्वास्थ्य सुरक्षा, महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण, युवाओं के लिए समयबद्ध रोजगार, किसानों को एमएसपी की गारंटी और स्थानीय उद्य...