रांची, जून 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा कथित तौर पर राजद पर लगाए क्रॉस वोटिंग के आरोपों को राजद ने सिरे से खारिज किया है। पार्टी ने इसे निराधार, तथ्यहीन और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आबिद अली ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पार्टी के सभी विधायकों ने गठबंधन के निर्णय के अनुरूप ही मतदान किया। उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस प्रमाण के सहयोगी दल पर आरोप लगाना राजनीतिक जिम्मेदारी से बचने का प्रयास है। यह भी पढ़ें- अगर कांग्रेस में जरा भी हिम्मत है तो... झारखंड राज्यसभा चुनाव के विवाद में BJP सांसद भी कूदे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...