रिषिकेष, मार्च 22 -- घरेलू एवं कॉमर्शियल गैस की किल्लत और दाम बढ़ने पर कांग्रेसियों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। आक्रोशित कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेताया कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुचारु की जाए और महंगाई पर नियंत्रण किया जाए, अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा। रविवार को ढालवाला पुलिस चौकी के निकट कांग्रेस कार्यकर्ताओें ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग के जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि देश में गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में कमी से आम जनता एवं छोटे व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रसोई गैस आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही है, जिससे घरों की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है। छोटे होटल, ठेलियां लगातार बंद हो रही है। गरीब जनता जो किराए पर रहती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.