कांग्रेस का कार्यक्रम स्थल को हवन-यज्ञ कर शुद्धिकरण करने के विरोध में प्रदर्शन
देहरादून, अगस्त 13 -- देहरादून, प्रमुख संवाददाता। कांग्रेस ने हल्द्वानी में विशाल जनसभा के बाद कार्यक्रम स्थल पर कथित रूप से हवन-यज्ञ कर शुद्धिकरण किए जाने की घटना के विरोध में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई। कांग्रेस के कार्यकर्ता गुरुवार को कांग्रेस के संचार विभाग के राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया के नेतृत्व में सेवला कला चौक स्थित अंबेडकर भवन के बाहर एकत्र हुए और भाजपा के खिलाफ नारेबाी कर पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। वैभव वालिया ने कहा कि यह केवल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों दलितों, वंचितों और सामाजिक रूप से हाशिये पर खड़े लोगों के सम्मान और संवैधानिक अधिकारों पर हमला है। यह भी पढ़ें- खरगे के मंच पर 'शुद्धिकरण' को कां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.