कांग्रेस का ओबीसी के मुद्दों पर पांच को लखनऊ में प्रदर्शन
गोरखपुर, सितम्बर 30 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार निषाद और प्रदेश महासचिव एवं गोरखपुर-महराजगंज प्रभारी देवेंद्र कुमार निषाद धनुष ने कहा कि ओबीसी समाज की आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी, जनगणना में ओबीसी कॉलम और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने बताया कि पांच अक्तूबर को लखनऊ में राजभवन घेराव कार्यक्रम प्रस्तावित है। दावा किया कि गोरखपुर से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। उन्होंने ओबीसी समाज से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.