मेरठ, अक्टूबर 4 -- कांग्रेस की ओर से आठ अक्तूबर तक लोकतंत्र बचाओ सप्ताह एवं वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला स्तर पर अभियान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभियान का आठ अक्तूबर को समापन किया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें अभियान के दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अभियान को बूथ और क्षेत्र स्तर तक पहुंचाने की अपील की।कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी, जिलाध्यक्ष गौरव भाटी और महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अभियान को मजबूती से चलाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- कांग्रेस का वोट बचाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान शुरू उन्होंने कहा कि लोक...