शाहजहांपुर, दिसम्बर 25 -- शाहजहांपुर। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन टाउन हॉल में भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय, महाराजा बिजली पासी की जयंती और भारत रत्न चक्रवती राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि इन महान विभूतियों ने देशहित में तमाम कार्य किए, जो आज भी बहुउपयोगी साबित हो रहे हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किसान कांग्रेस अध्यक्ष अरुणोद मिश्रा, संजय सक्सेना, फुरकान अहमद कुरैशी, सईद अंसारी, रफी उल हसन, अखलेश पाल, इक़बाल अंसारी, आभा शुक्ला, हरनाम कटियार, कमल किशोर मिश्रा, प्रत्यूष मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.