सीवान, जुलाई 21 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कार्यालय की जमीन को भू -माफियाओं से बचने व डीएम न्यायालय द्वारा कांग्रेस के पक्ष को जायज ठहराए जाने पर प्रसन्नता जताई गई। कांग्रेस कार्यालय में बैठक कर कांग्रेसजनों ने इसे सत्य व न्याय की जीत बतायी। कहा कि जिला कांग्रेस कार्यालय स्वतंत्रता संग्राम का कभी केन्द्र हुआ करता था।

कार्यक्रम की जानकारी बहरहाल, कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने पूर्व जिलाध्यक्ष शिवधारी दुबे, राजाराम सिंह व डॉ. विधु शेखर पांडेय व पार्टी के पक्ष रखने वाले अधिवक्ता अनिल मिश्रा, संदीप शर्मा व संदीप गुप्ता को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवधारी दुबे ने कहा कि कभी पूरे इलाके में स्वतंत्रता संग्राम के केन्द्...