बोकारो, जनवरी 28 -- कालापत्थर में सोमवार को कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता चास प्रखंड कांग्रेस ग्रामीण कमेटी के अध्यक्ष तुलसी महतो ने की व संचालन मो अली अंसारी ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष जवाहर लाल महथा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बोकारो में संगठन को सशक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को खत्म कर गरीबों के थाली छिन रही है, भाजपा नीत सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन गई है एवं उनके इशारे पर गरीबों, शोषितों, दलित, मजदुर, किसानों, पिछड़ों का हक मार रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.